सीयूईटी 2023 (CUET 2023) आधिकारिक अधिसूचना एनटीए द्वारा 9 फरवरी, 2023 को जारी की गई। दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भी प्रवेश सीयूसीईटी 2023 (जिसे अब सीयूईटी 2023 कहा जाता है) के माध्यम से किया जाएगा। एनटीए द्वारा विस्तृत सीयूईटी 2023 ब्रोशर 9 फरवरी 2023 को जारी किया गया।
-
सीयूईटी 2023 - सीयूईटी 2023 के नवीनतम अपडेट के अनुसार एनटीए ने एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है कि सीयूईटी 2023 आवेदन पत्र को 30 मार्च 2023 रात 09 बजकर 50 मिनट बजे तक भरा जा सकता है। वहीं सीयूईटी 2023 आवेदन पत्र में सुधार करने हेतु सीयूईटी 2023 एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 01 अप्रैल से 03 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा सीयूईटी 2023 सिटी इंटीमेशन स्लिप 30 अप्रैल, 2023 को जारी किया जाएगा जबकि सीयूईटी 2023 प्रवेश पत्र मई के दूसरे सप्ताह से डाउनलोड हेतु जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि सीयूईटी 2023 आवेदन प्रक्रिया 09 फरवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। इससे पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सीयूईटी 2023 परीक्षा तिथि की घोषणा की गई। एनटीए द्वारा सीयूईटी 2023 परीक्षा 21 मई से 31 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। एनटीए ने सीयूईटी 2023 परीक्षा के साथ-साथ सीयूईटी 2023 रिज़र्व डेट की भी घोषणा की है, एनटीए द्वारा सीयूईटी 2023 रिज़र्व डेट 01 से 07 जून 2023 निर्धारित की गई है।
-
सीयूईटी 2023 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि में बदलाव संबंधित अधिसूचना देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
-
सीयूईटी 2023 आवेदन पत्र भरने और इसके बारे में जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
-
सीयूईटी 2023 परीक्षा तिथि के बारे में जानने के लिए - यहाँ क्लिक करें।
-
सीयूईटी 2023 (CUET 2023) में चार खंड होंगे - सेक्शन 1A (13 भाषाएं), सेक्शन 1B (20 भाषाएं), सेक्शन 2 (27 डोमेन-विशिष्ट विषय) और सेक्शन 3 (सामान्य परीक्षा)। सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य सीयूसीईटी भाग लेने वाले संस्थानों में यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी 2023 (CUET 2023) के अंकों के आधार पर किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी 2023 आवेदन पत्र भरने की सुविधा शुरू की जा चुकी है। सीयूईटी 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी के लिए लेख को पूरा पढ़े।